राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय-‘धरोहर’ राष्ट्र को समर्पित

प्रश्न-11 जून‚ 2022 को किस राज्य में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय-धरोहर राष्ट्र को समर्पित किया गया?
(a) कर्नाटक
(b) केरल
(c) गोवा
(d) राजस्थान
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 जून‚ 2022 को केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोवा में राष्ट्रीय सीमा शुल्क और जीएसटी संग्रहालय-‘धरोहर’ और राष्ट्र को समर्पित किया।
  • ‘धरोहर’ देश में अपनी तरह का एक अलग संग्रहालय है जो न केवल भारतीय सीमा शुल्क द्वारा जब्त की गई कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है बल्कि देश की आर्थिक सीमाओं इसकी विरासत वनस्पतियों एवं जीवों और समाज की रक्षा करते हुए सीमा शुल्क विभाग द्वारा किए कार्यों के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाता है।
  • धरोहर में 8 दीर्घाएं है जैसे: परिचायात्मक दीर्घा‚ कराधान इतिहास दीर्घा‚ आर्थिक सीमा संरक्षक दीर्घा‚ हमारी कला और विरासत के संरक्षक‚ वनस्पतियों और जीवों के संरक्षक‚ हमारे समाजिक कल्याण के संरक्षक अप्रत्यक्ष करों की यात्रा-नामक कर जीएसटी और जीएसटी दीर्घा।
  • इसमें पुराने जमाने में बरामद किए गए प्राचीन सिक्के‚ मूर्तियां लुप्तप्राय वन्यजीव हथियार और नशीले पदार्थ हैं।
  • यह दो मंजिला ‘ब्लू बिल्डिंग’ जिले पहले गोवा में पुर्तगाली ‘शासन की अवधि के दौरान अल्फांडेगा के नाम से जाना जाता था‚ 400 से अधिक वर्षों से पणजी में मंडोवी नदी के तट पर स्थित है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1833153