राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

प्रश्न-11 नवंबर, 2018 को देश भर में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ मनाया गया। यह दिवस किस महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है?
(a) सर सैय्यद अहमद खान
(b) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन
(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(d) जे.बी. कृपलानी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 नवंबर, 2018 को देशभर में ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ (National Education Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।
  • उन्होंने अपने समाचार पत्र ‘अल-हिलाल’ के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया था।
  • ‘इंडिया विन्स फ्रीडम’ उनके द्वारा लिखित प्रमुख पुस्तक है।
  • उन्हें वर्ष 1992 में मरणोपरान्त सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/education/why-national-education-day-is-celebrated-on-november-11-5440594/
https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/national-education-day-being-observed-today/articleshow/66574928.cms