राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के नए कार्यवाहक अध्यक्ष

प्रश्न-मई‚ 2021 में कौन राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के नए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त हुए?
(a) न्यायमूर्ति दीपक मिश्र
(b) न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत
(c) न्यायमूर्ति अशोक गांगुली
(d) न्यायमूर्ति जे.एस. खेहर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • मई‚ 2021 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इससे पूर्व वह आयोग में बतौर सदस्य कार्यरत थे।
  • इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू का स्थान लिया।
  • एनएचआरसी के बारे में
  • यह एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है।
  • इसकी स्थापना मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम‚ 1993 के प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर‚ 1993 को की गई थी।
  • मुख्यालय-नई दिल्ली
  • आयोग की संरचना (वर्ष 2019 में हुई संशोधन के बाद)
  • यह एक बहु-सदस्यीय संस्था है।
  • इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति (जिसमें प्रधानमंत्री‚ लोकसभा अध्यक्ष‚ राज्यसभा का उप-सभापति‚ संसद के दोनों सदनों के मुख्य विपक्षी नेता तथा केंद्रीय गृहमंत्री शामिल रहते हैं। की सिफारिश के आधार पर की जाती है।
  • अध्यक्ष पद पर वही व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा‚ जो उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश के पद कार्यरत रहा हो।
  • अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु‚ जो भी पहले हो‚ तक होता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nhrc.nic.in/media/press-release/mr-justice-pc-pant-member-nhrc-appointed-acting-chairperson-commission