राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के नए अध्यक्ष

Justice Arun Kumar Mishra (Retd) took charge as the Chairman of the National Human Rights Commission

प्रश्न- 2 जून‚ 2021 को किसने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा
(b) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
(c) न्यायमूर्ति अनिल अग्रवाल
(d) न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 जून‚ 2021 को उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • वह सितंबर‚ 2020 में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
  • इस पद पर इन्होंने न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू का स्थान लिया।
  • इससे पूर्व उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं आयोग में बतौर सदस्य कार्यरत रहे न्यायमूर्ति प्रफुल्ल चंद्र पंत NHRC के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे।

एनएचआरसी के बारे में

  • यह एक स्वतंत्र वैधानिक संस्था है।
  • इसकी स्थापना मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम‚ 1993 के प्रावधानों के तहत 12 अक्टूबर‚ 1993 को की गई थी।
  • मुख्यालय — नई दिल्ली

आयोग की संरचना (वर्ष 2019 में हुई संशोधन के बाद)

  • यह एक बहु-सदस्यीय संस्था है।
  • इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति जिसमें प्रधानमंत्री‚ लोकसभा अध्यक्ष‚ राज्यसभा का उप-सभापति‚ संसद के दोनों सदनों के मुख्य विपक्षी नेता तथा केंद्रीय गृहमंत्री शामिल रहते हैं‚ की सिफारिश के आधार पर की जाती है।
  • अध्यक्ष पद पर वही व्यक्ति नियुक्त किया जाएगा‚ जो उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश के पद कार्यरत रहा हो।
  • अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु‚ जो भी पहले हो‚ तक होता है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://cutt.ly/WnzwImJ
https://indianexpress.com/article/india/justice-arun-mishra-nhrc-chairman-7340811/
https://nhrc.nic.in/about-us/about-the-Organisation