राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

National Doctor's Day 2020

प्रश्न-‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 29 जून
(b) 1 जुलाई
(c) 26 जून
(d) 3 जुलाई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 जुलाई, 2020 को देश भर में ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ मनाया गया।
  • यह दिवस चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करने व समाज में चिकित्सकों के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
  • यह दिवस प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री विधान चंद्र राय की याद में मनाया जाता है।
  • डॉ. रॉय का जन्म 1 जुलाई, 1882 को हुआ था।
  • उनको वर्ष 1961 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • इस दिवस की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1961 में की गई थी।
  • इनकी स्मृति में भारत सरकार ने बी.सी. राय राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना भी की है।
  • वर्ष 1928 में ‘इंडियन मेडिकल एसोसिएशन’ के गठन में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ndtv.com/health/national-doctors-day-2020-celebrates-medical-professionals-know-theme-significance-and-more-2254525
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1635676