राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2016

National Sports Awards – 2016

प्रश्न-वर्ष 2016 में निम्न में से किस खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?
(a) अभिनव बिंद्रा
(b) जीतू राय
(c) विराट कोहली
(d) पंकज आडवानी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22अगस्त, 2016 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2016 के विजेताओं की घोषणा की गयी।
  • इस वर्ष का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार बैंडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिन्धु, जिम्नास्टिक खिलाड़ी दीपा कर्माकर, शूटिंग के खिलाड़ी जीतू राय एवं कुश्ती की खिलाड़ी साक्षी मलिक को प्रदान किया जायेगा।
  • खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाने वाला द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2016 एथलेटिक्स के लिए नागापुरी रमेश, मुक्केबाजी के लिये सागर मल ध्याल, क्रिकेट के लिए राजकुमार शर्मा, जिम्नास्टिक के लिये विश्वेश्वर नंदी, तैराकी के लिए एस. प्रदीप कुमार (आजीवन), और कुश्ती के लिए महाबीर सिंह (आजीवन) प्रदान किया जाएगा।
  • इस बार 15 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।
  • रजत चौहान (तीरंदाजी), ललिता बब्बर (एथलेटिक्स), सौरभ कोठारी (बिलियर्ड्स और स्नूकर), शिव थापा (मुक्केबाजी), आजिंक्य रहाणे (क्रिकेट), सुब्रत पाल (फुटबॉल), रानी (हॉकी), रघुनाथ वी. आर. (हॉकी), गुरप्रीत सिंह (निशानेबाजी), अपूर्वी चंदेला (निशानेबाजी), सौम्यजीत घोष (टेबल टेनिस), विनेश (कुश्ती), अमित कुमार (कुश्ती) संदीप सिंह मान (पैरा- एथलेटिक्स), विरेंद्रर सिंह (कुश्ती-बघिर) को प्रदान किया जाएगा।
     ध्यान चंद पुरस्कार एथलेटिक्स के लिए सत्ती गीता, हॉकी के लिए सिल्वानुस डुंग-डुंग और नौकायन के लिए राजेंद्र प्रहलाद शेल्के को प्रदान किया जायेगा।
  • राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार चार श्रेणी में प्रदान किया जाएगा।
  • युवा उदीयमान प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रशिक्षण की श्रेणी के लिये हॉकी सिटिजन ग्रुप, दादर पारसी जोरास्ट्रियन क्रिकेट क्लब, उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स और स्टेयर्स (STAIRS) को सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी।
  • कॉर्पोरेट (निगमित) सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से खेल के प्रोत्साहन की श्रेणी में इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कॉरपोरेट लि. को सम्मानित किया जाएगा।
  • खिलाड़ियों के रोजगार और अन्य कल्याणकारी उपाय की श्रेणी में भारतीय रिजर्व बैंक को सम्मानित किया जाएगा।
  • विकास के लिए खेल श्रेणी में सुब्रतो मुखर्जी स्पोर्ट्स एजुकेशन सोसायटी को सम्मानित किया जाएगा।
  • वर्ष 2015-16 के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला को प्रदान की जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि उपरोक्त पुरस्कारों का वितरण 29 अगस्त को मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्वारा किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के तहत खिलाड़ी को स्वर्ण पदक, प्रशस्तिपत्र एवं 7.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी को अर्जुन की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षक को पांच लाख की पुरस्कार राशि द्रोणाचार्य की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=53719
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149084