यू.एस.ओपन‚ 2021

US Open 2021

प्रश्न-यू.एस.ओपन‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुष एकल का खिताब नोवाक जोकोविक ने जीता है।
(b) महिला एकल का खिताब एम्मा राडुकानू ने जीता है।
(c) पुरुष युगल का खिताब जोए सेलिसबरी और राजीव राम की जोड़ी ने जीता है।
(d) मिश्रित युगल का खिताब जोए सेलिसबरी और डेसिरे क्रॉक्जिक की जोड़ी ने जीता है।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 अगस्त से 12 सितंबर‚ 2021 के मध्य सत्र‚ 2021 की अंतिम ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता यू.एस. ओपन‚ 2021 न्यूयॉर्क‚ संयुक्त राज्य अमेरिका में संपन्न हुई।
  • प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • विजेता-डेनियल मेदवेदेव (रूस)
  • उपविजेता-नोवाक जोकोविक (सर्बिया)
  • महिला एकल
  • विजेता-एम्मा राडुकानू (ब्रिटेन)
  • उपविजेता-लेलाह फर्नांडेज (कनाडा)
  • पुरुष युगल
  • विजेता-जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन) और राजीव राम (अमेरिका)
  • उपविजेता-जेमी मुरे (ब्रिटेन) और ब्रूनो सोआरेस (ब्राजील)
  • महिला युगल
  • विजेता-समांथा स्टोटसुर (ऑस्ट्रेलिया) और झांग सुआई (चीन)
  • उपविजेता-कैटी मैकनली और कोको गॉफ (दोनों अमेरिका)
  • मिश्रित युगल
  • विजेता-जोए सेलिसबरी (ब्रिटेन) और डेसिरे क्रॉक्जिक (अमेरिका)
  • उपविजेता-मार्सेलो अरेवालो (अल-सल्वाडोर) और गिडलियाना ओलामोस (मेक्सिको)
  • मेदवेदेव द्वारा विजित यह पहला पुरुष एकल का ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • फाइनल में हार से जोकोविक एक कैलेंडर वर्ष में चारो ग्रैंड स्लैम खिताब और सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड से वंचित रहे।
  • वर्ष 2004 में विंबलडन जीतने वाली मारिया शारापोवा के बाद राडुकानू सबसे कम उम्र (18 वर्ष) की ग्रैंड स्लैम विजेता बनी हैं।
  • उन्होंने ये सभी मैच बिना कोई सेट हारे जीते।
  • वह 53 वर्षों में यू.एस. ओपन का महिला एकल का खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला खिलाड़ी भी बन गईं हैं।
  • अंतिम बार वर्जीनिया वेड ने ब्रिटेन के लिए यू.एस.ओपन का खिताब जीता था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.usopen.org/index.html