मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III हेतु समझौता

India and AIIB sign USD 500 million loan agreement for Mumbai Urban Transport Project-III

प्रश्न-24 अगस्त, 2020 को भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई रेलवे विकास निगम और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के मध्य मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार हेतु कितनी राशि का ऋण समझौता मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III के लिए हस्ताक्षरित हुआ?
(a) 500 मिलियन डॉलर
(b) 450 मिलियन डॉलर
(c) 400 मिलियन डॉलर
(d) 350 मिलियन डॉलर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 अगस्त, 2020 को भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मुंबई रेलवे विकास निगम और एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) के मध्य मुंबई में उपनगरीय रेलवे प्रणाली की नेटवर्क क्षमता, सेवा गुणवत्ता और सुरक्षा में सुधार हेतु 500 मिलियन डॉलर राशि का ऋण समझौता मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-111 के लिए हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत राशि 997 मिलियन डॉलर है।
  • इस राशि में 500 मिलियन डॉलर एआईआईबी, 310 मिलियन डॉलर महाराष्ट्र सरकार और 187 मिलियन डॉलर राशि रेल मंत्रालय प्रदान करेगा।
  • एआईआईबी द्वारा 500 मिलियन डॉलर की ऋण राशि में छूट की अवधि 5 वर्ष और परिपक्वता अवधि 30 वर्ष है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=India-and-AIIB-sign-USD-500-million-loan-agreement-for-Mumbai-Urban-Transport-Project-III&id=398099

https://government.economictimes.indiatimes.com/news/mobility/aiib-lends-500-million-for-mumbai-urban-transport-project-iii/77756487