माजुली द्वीप

majuli_island

प्रश्न-अभी हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा माजुली द्वीप को विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप घोषित किया गया है। यह किस राज्य में स्थित है?
(a) ओडिशा
(b) पश्चिम बंगाल
(c) असम
(d) गुजरात
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 सितंबर, 2016 को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा माजुली द्वीप को विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप घोषित किया गया।
  • यह असम राज्य में स्थित है।
  • यह द्वीप ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित है।
  • इस द्वीप का क्षेत्रफल 880 वर्ग किमी. है।
  • इसे हाल ही में जिला घोषित किया गया है, पूर्व में यह जोरहट जिले में स्थित था।
  • इसका घनत्व 300 व्यक्ति प्रति स्क्वायर मीटर है।
  • माजुली द्वीप पर विभिन्न जातीय समूहों की लगभग 1,60,000 जनसंख्या निवास करती है।
  • यहां पर अरुणाचल प्रदेश से आकर बसे मिसिंग जनजातियों की जनसंख्या सर्वाधिक है।
  • इसके अतिरिक्त अन्य जनजातियां देवरी और सोनोवाल कछारी भी यहां निवास करती हैं।
  • असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने 2016 का विधानसभा चुनाव माजुली विधानसभा से लड़ा और निर्वाचित हुए।
  • इस द्वीप का विगत 30-40 वर्षों में बाढ़ की चपेट में आने के कारण एक-तिहाई हिस्सा कम हो गया है।
  • इस द्वीप को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल करने के लिए अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
  • माजुली द्वीप पूर्वी असम का नव वैष्णव विचारधारा का मुख्य केंद्र है।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ब्राजील में स्थित माराजो द्वीप विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.guinnessworldrecords.com/world-records/largest-river-island-
http://timesofindia.indiatimes.com/city/guwahati/Majuli-named-worlds-largest-river-island/articleshow/53972804.cms
http://whc.unesco.org/en/tentativelists/1870/

One thought on “माजुली द्वीप”

  1. सर मैने पढा है कि माजुली का area कम हो गया है तो व्या हम अव भी माजुली को दुनिया का सबसे वडा नदीये द्वीप मानें??????

Comments are closed.