माई होम-माई नेभरहुड (घर भी साफ-पड़ोस भी साफ)

Centre to launch Neighborhood Action Plan in cities for better Solid Waste Management

प्रश्न-माई होम-माई नेभरहुड एक्शन प्लान किस तिथि से देश के सभी नगरों और शहरों में शुरू किया जाएगा?
(a)  25 सितंबर, 2017
(b) 30 सितंबर, 2017
(c)  2 अक्टूबर, 2017
(d) 14 नवंबर, 2017
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 24 सितंबर, 2017 को आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में माई होम-माई नेभरहुड (घर भी साफ-पड़ोस भी साफ) अभियान (नेभरहुड एक्शन प्लान) का शुभारंभ किया।
  • इस अभियान का उद्देश्य शहरों में कचरे का समुचित ढंग से प्रबंधन करना हैं।
  •  इस अभियान के छह मुख्य कारक हैं-
  1. स्रोत पर ही कचरे का पृथक्करण।
  2. उसी परिसर/पड़ोस क्षेत्र में गीले कचरे से खाद बनाना।
  3. सूखे कचरे का पुनर्चक्रण (रिसाइकलिंग)
  4. पड़ोसियों को खुले में मल-मूत्र त्याग से मुक्त रखना।
  5. पड़ोसियों को खुले में कूड़ा-कचरा न फेंकने के लिए प्रेरित करना।
  6. कचरा जमा करने या उसके पृथक्कीकरण के लिए पास के पार्क या खुले स्थान की जिम्मेदारी लेना।
  • इस नेभरहुड एक्शन प्लान से लैंडफिल को भेजे जाने वाले ठोस कचरे के परिमाण में कमी आएगी।
  • इसके अलावा कचरे से खाद और ऊर्जा बनाने में सुविधा होगी।
  • नेभरहुड का तात्पर्य आवासीय सोसाइटी, कालोनी, मुहल्ला, बाजार आदि हैं।
  • नेभरहुड एक्शन प्लान 2 अक्टूबर, 2017 से देश के सभी नगरों और शहरों में शुरू किया जाएगा।
  • इस अवसर पर मंत्री महोदय ने दक्षिणी एमसीडी द्वारा कूड़ा चुनने/छांटने वाली आयातित आधुनिक मशीन का भी शुभारंभ किया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67289
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171068