महिला विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप-2015

Women's World Team Chess Championship -2015

प्रश्न-अप्रैल, 2015 के अंत में संपन्न महिला विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप की विजेता टीम है-
(a) रूस
(b) जार्जिया
(c) आर्मेनिया
(d) भारत
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • महिला विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप, 2015 महिला खिलाड़ियों की विश्व टीम शतरंज चैंपियनशिप चीन के चेंगडू (Chengdu) शहर में18 से 29 अप्रैल, 2015 के मध्य संपन्न हुई।
  • जार्जिया ने अंतिम दौर में चीन को पराजित करते हुए 17 मैच अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • रूस ने अंतिम दौर में अमेरिका को पराजित कर 15 मैच अंकों के साथ रजत पदक प्राप्त किया।
  • चीन 11 मैच अंकों के साथ तीसरे स्थान (कांस्य पदक) पर रहा।
  • भारतीय महिलाओं ने अंतिम दौर में आर्मेनिया को 3-1 से पराजित कर कुल 10 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहा।
  • व्यक्तिगत प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए द्रोणावल्ली हरिका ने रजत एवं कोनेरू हम्पी ने कांस्य पदक जीते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.fide.com/component/content/article/1-fide-news/8687-georgia-wins-womens-world-team-chess-championship-2015.html
http://chengdu2015.fide.com/
http://chengdu2015.fide.com/en/component/turnuva/?task=fileview&kid=2
http://aicf.in/blog/2015/04/28/india-defeat-armenia-3-1-for-fourth-place/
http://www.thehindu.com/sport/world-women-chess-harika-wins-silver-bronze-for-humpy/article7153629.ece?textsize=large&test=1