भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार-2021

प्रश्न-5 अक्टूबर‚ 2021 को स्टॉकहोम स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2021 हेतु भौतिक विज्ञान क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाएगा।
(ii) यह पुरस्कार जापानी वैज्ञानिक स्यूकुरो मनाबे तथा जर्मन वैज्ञानिक क्लाउस हैसलमैन और इटैलियन वैज्ञानिक जियोर्जियो पारिसी को प्रदान किया जाएगा।
(iii) स्यूकुरो मनाबे और क्लाउस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग‚ जलवायु परिवर्तन के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में कार्यों के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
कूट-

(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर‚ 2021 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2021 हेतु भौतिक विज्ञान क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को प्रदान किया जाएगा।
  • यह तीन वैज्ञानिक हैं-
  1. स्यूकुरो मनाबे (Syukuro Manabe)
  2. क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann), जर्मनी
  3. जियोर्जियो पारिसी (Giorgio Parisi), इटली
  • पुरस्कृत किए गए गए तीन वैज्ञानिकों में आधा पुरस्कार संयुक्त रूप से स्यूकुरो मनाबे और क्लाउस हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग‚ जलवायु परिवर्तन के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • जबकि शेष आधा पुरस्कार जियोर्जियो पारिसी को परमाणु से लेकर ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणालियों में विकार‚ उतार-चढ़ाव की परस्पर क्रिया की खोज के लिए इस पुरस्कार हेतु चुना गया।
  • 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की कुल पुरस्कार राशि का आधा हिस्सा स्यूकुरो मनाबे और क्लास हैसलमैन में बराबर वितरित होगी‚ जबकि शेष आधी राशि जियोर्जियो पारिसी को प्राप्त होगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/physics/2021/summary/