भारत व पेरू के मध्य समझौता

Cabinet approves Trade Agreement negotiations with Peru

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वस्तु, सेवा और निवेश में व्यापार पर किस देश के साथ व्यापार समझौते हेतु वार्ता को मंजूरी प्रदान की गई है?
(a) वियमनातम
(b) दक्षिण कोरिया
(c) पेरू
(d) वोलबिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी, 2107 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा वस्तु, सेवा और निवेश में व्यापार पर पेरू के साथ व्यापार समझौते हेतु वार्ता को स्वीकृति प्रदान की गई है।
  • 15 जनवरी, 2015 को भारत और पेरू के बीच व्यापार समझौते की संभावनाओं का पता लगाने हेतु एक संयुक्त अध्ययन समूह का गठन किया गया था।
  • दोनों पक्षों ने 20 अक्टूबर, 2016 को इस समूह की रिपोर्ट पर निष्कर्ष निकाला।
  • इस निष्कर्ष में वस्तु, सेवा और निवेश में व्यापार हेतु वार्ता को आगे बढ़ाने पर सहमति प्रकट की गई।
  • लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन क्षेत्र में पेरू भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक स्थल है।
  • इस व्यापार समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों में वृद्धि होगी।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=157456