भारत-म्यांमार के मध्य 5वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक

प्रश्न- हाल ही में संपन्न हुई भारत-म्यांमार के मध्य 5वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) म्यांमार
(b) भारत
(c) बांग्लादेश
(d) दक्षिण अफ्रीका
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2015 को भारत म्यांमार के मध्य 5वीं संयुक्त व्यापार समिति की बैठक (5th Joint Trade Committee Meeting) म्यांमार की राजधानी नाए प्यी डॉ (Nay Pyi Taw/Daw) में आयोजित की गई।
  • इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से भारत की वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन तथा म्यांमार के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री यू विन मिन्ट (U Win Myint) द्वारा की गई।
  • बैठक के अंतर्गत दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को बढ़ाने हेतु विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • इस संदर्भ में भारत व्यापार बिंदुओं पर बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए म्यांमार का समर्थन करेगा तथा यंगून (Yangon) में व्यापार प्रशिक्षण संस्थाओं का उन्नयन करेगा।
  • इसके अतिरिक्त द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत और म्यांमार के मध्य रियायती प्रत्यक्ष शिपिंग लिंक का समर्थन करेगा तथा विश्व व्यापार संगठन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबंधित-मुद्दों पर म्यांमार के अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
  • इसी क्रम में दोनों पक्षों में अगले संयुक्त व्यापार और निवेश फोरम को चेन्नई में आयोजित करने पर सहमति बनी जिसमें म्यांमार द्वारा विशेष रूप से एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य म्यांमार में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देना है।
  • इस बैठक में दोनों मंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से मिजोरम के जौखातर (Zawkhatar) में जल्द ही भूमि कस्टम स्टेशन का उद्घाटन करने पर सहमति जताई गई।

संबंधित लिंक भी देखे…
http://www.indiaembassyyangon.net/index.php?option=com_content&view=article&id=179:press-release-17-february-2015&catid=9:what-s-new&Itemid=131&lang=en
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=115548