‘भारत में वन अग्नि प्रबंधन को मजबूत बनाना’ नामक रिपोर्ट जारी

Strengthened Forest Fire Management

प्रश्न-पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ‘भारत में वन अग्नि प्रबंधन को मजबूत बनाना’ नाम रिपोर्ट संयुक्त रूप से किसके साथ तैयार किया है?
(a)  विश्व बैंक
(b) नीति आयोग
(c)  गृह मंत्रालय
(d) विश्व स्वास्थ्य संगठन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और विश्व बैंक ने संयुक्त रूप से ‘भारत में वन अग्नि प्रबंधन को मजबूत बनाना’ नामक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • रिपोर्ट में राष्ट्रीय, राज्य तथा स्थानीय स्तर पर वन में लगने वाली आग की रोकथाम तथा प्रबंधन संबंधी नीतियों पर चर्चा की गयी है।
  • यह रिपोर्ट पांच व्यापक विषयों-नीतियों, संस्थान व क्षमता, सामुदायिक हिससेदारी, प्रौद्योगिकी तथा डाटा और सूचनाओं पर सिफरारिश प्रदान करता है।




  • जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकार पैनल की पांचवीं आकलन रिपोर्ट के मुताबिक, जंगल की आग से वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष कार्बन उत्सर्जन 2.5 बिलियन से 4 बिलियन टन के बीच है। भारत ने 2030 तक वन क्षेत्र में वृद्धि करके 2.5 बिलियन से 3 बिलियन टन का कार्बन सिंक निर्मित करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2003 से 2016 के बीच वनों में लगने वाली आग की घटनाओं में देश के 20 जिलों (अधिकतर उत्तर पूर्वी भारत में स्थित) का 40 प्रतिशत योगदान है। इसी प्रकार, शीर्ष 20 जिलों (मुख्यतः मध्य भारत में) का कुल आग प्रभावित क्षेत्र का 48 प्रतिशत हिस्सा है।

संबंधित लिंक
https://www.worldbank.org/en/news/press-release/2018/10/09/strengthened-forest-fire-management-to-help-india-meet-its-climate-change-goals