भारत में रामसर स्थलों की सूची में 5 नए वेटलैंड्‌स शामिल

प्रश्न – 31 जनवरी‚ 2024 को भारत में रामसर स्थलों की सूची में 5 नए वेटलैंड्‌स शामिल करने से भारत में कुल रामसर स्थलों की संख्या कितनी हो गई है?
(a) 72 (b) 75
(c) 77 (d) 80
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • विश्व वेटलैंड दिवस‚ 2024 का विषय ’वेटलैंड्‌स एंड ह्यूमन वेलबीइंग’ है।
  • भारत में विश्व वेटलैंड्‌स दिवस‚ 2024 का आयोजन 2 फरवरी‚ 2024 मध्य प्रदेश के इंदौर में नामित रामसर स्थल सिरपुर झील में किया गया।
  • अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व एक मानव निर्मित ग्रामीण सिंचाई टैंक है।
  • अघानाशिनी एस्चुअरी अघनाशिनी नदी और अरब सागर के संगम पर स्थित है।
  • मगदी केरे संरक्षण रिजर्व एक मानव निर्मित वेटलैंड है‚ जिसका निर्माण सिंचाई के लिए वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए किया गया था।
  • कराईवेट्टी पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु के सबसे बड़े अंतर्देशीय वेटलैंड्‌स में से एक है‚ जो क्षेत्र के लिए भूजल पुनर्भरण के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
  • लॉन्गवुड शोला रिजर्व वन का नाम तमिल शब्द ’सोलाई’ से लिया गया है‚ जिसका अर्थ ’उष्णकटिबंधीय वर्षा वन’ है।
  • वर्ष 1971 में ईरान के रामसर में हस्ताक्षरित रामसर कन्वेंशन की पुष्टि भारत ने 1 फरवरी‚ 1982 को की थी।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2000838