भारत में जुरासिक काल का सरीसृप जीवाश्म

Ichthyosaur fossil discovered for first time in India

प्रश्न-हाल ही में जुरासिक काल का समुद्री सरीसृप कंकाल भारत में खोजा गया। इससे संबंधित तथ्यों पर विचार कीजिए-
(i) भारत में पहली बार जुरासिक काल के समुद्री सरीसृप ‘इचथियोसारस’ का जीवाश्म पाया गया।
(ii) यह गुजरात के कच्छ क्षेत्र में पाया गया।
(iii) इसे दिल्ली विश्वविद्यालय तथा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने मिलकर खोजा।
उपर्युक्त कथनों के आधार पर कौन-सा सही है?

(a) i, iii
(b) ii, iii
(c) i, ii
(d) i, ii, iii
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर 2017 को पोलो वन (Polo One) नामक पत्रिका में प्रकाशित गुन्तुपल्ली प्रसाद के अध्ययन के अनुसार भारत में पहली बार जुरासिक काल के समुद्री सरीसृप इचथियोसारस (Ichthyosaurus) का जीवाश्म खोजा गया है।
  • यह जीवाश्म गुजरात के कच्छ क्षेत्र में पाया गया।
  • इसकी खोज दिल्ली विश्वविद्यालय तथा जर्मनी स्थित एर्लानजेन-न्यूरेयबर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने संयुक्त रूप से की।
  • करोड़ों वर्ष पूर्व पृथ्वी पर रहने वाले इस जीव के कंकाल की लंबाई 5.5 मीटर है।
  • माना जा रहा है कि यह जीव ऑप्थलमोसौरीडे परिवार का है।
  • यह खोज भारत का जुरासिक काल में अन्य महाद्वीपों के साथ जैविक रूप से जुड़े होने का प्रमाण भी है।
  • यूनानी भाषा में इचथयोसर का अर्थ ‘मछली छिपकली’ (Fish Lizards) है।

संबंधित लिंक
https://www.sciencedaily.com/releases/2017/10/171025140501.htm
https://phys.org/news/2017-10-jurassic-ichthyosaur-fossil-india.html
http://www.bbc.com/news/world-asia-india-41745976
http://www.thehindu.com/sci-tech/science/fish-lizard-fossil-from-kutch-is-a-jurassic-first/article19920228.ece