भारत-अमेरिका त्रि-सेवा अभ्यास

प्रश्न-भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला त्रि-सेवा (थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना) अभ्यास कब आयोजित किया जाएगा?
(a) 2018 में
(b) 2019 में
(c) 2020 में
(d) 2021 में
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के मध्य त्रि-सेवा (थल सेना, वायु सेना तथा नौसेना) सैन्य अभ्यास वर्ष 2019 में आयेाजित किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि सितंबर, 2018 में भारत एवं अमेरिका के मध्य संपन्न 2+2 वार्ता में त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास पर सहमति बनी।
  • यह अभ्यास मानवीय सहायता, आपदा राहत मिशन और संयुक्त राष्ट्र आधारित परिदृश्य पर केंद्रित होगा।
  • वर्तमान में भारत एवं अमेरिका की थल सेनाओं के मध्य ‘युद्ध अभ्यास’ नामक सैन्य अभ्यास और वायु सेनाओं के मध्य ‘कोप इंडिया’ नामक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास आयोजित किया जाता है।
  • इसके अतिरिक्त भारत एवं अमेरिका की नौसेना जापान की नौसेना समेत ‘मालाबार’ नामक नौसैन्य अभ्यास में शामिल होती हैं।

लेखक-नीरज ओझा

संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/current-affairs/2-2-talks-us-india-sign-comcasa-agree-to-do-tri-service-military-exercise-118090601304_1.html
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-us-tri-services-exercise-second-of-kind-first-was-with-russia/articleshow/65708972.cms