भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिरों के सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन

2 Day National Conference on “Empowering Deaf Through Indian Sign Language”

प्रश्न-भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में किस सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत स्थापित एक स्वायत्त संगठन है?
(a) सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1859
(b) सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860
(c) सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1863
(d) सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1856
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20-21 मार्च, 2017 तक ‘भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिरों के सशक्तिकरण’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्घाटन सामाजिक न्यास एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने किया।
  • यह सम्मेलन भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य बधिरशिक्षा, भारतीय सांकेतिक भाषा, सांकेतिक भाषाविज्ञान दविभाषावाद, दुभाषिया शिक्षा और अन्य संबंधित विषयों के क्षेत्र में शामिल पेशेवरों के लिए एक सार्वजनिक मंच प्रदान करना था।
  • सम्मेलन को तीन भाषाओं यथा हिंन्दी, अंग्रेजी और सांकेतिक भाषा में आयेाजित किया गया।
  • भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (TSLRTC), भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत स्थापित एक स्वायत्त संगठन है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सांकेतिक भाषा में शिक्षण एवं अनुसंधान के लिए मानव संसाधन का विकास करना, भारतीय सांकेतिक भाषा को शैक्षणिक माध्यम के रूप में विकसित करना, विश्वविद्यालयों के सहयोग से शोध कार्य करना है।
  • इसके अलावा इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ भारतीय सांकेतिक भाषा में भाषा-विज्ञान संबंधी रिकार्ड बनाना, विभिन्न पेशेवरों और बधिर योजना के साथ सहयोग करने के लिए पेशवरों को प्रशिक्षित करना, आदि है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=159526
https://twitter.com/TCGEHLOT/status/843705847112982528
http://www.ptinews.com/news/8521139_India-s-first-sign-language-dictionary-to-come-up-soon.html
http://indiatoday.intoday.in/story/indias-first-sign-language-dictionary-to-come-up-soon/1/908348.html