भारतीय संस्कृति पोर्टल

प्रश्न-10 दिसंबर, 2019 को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में भारतीय संस्कृति वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) भारतीय संस्कृति वेब पोर्टल संस्कृति मंत्रालय द्वारा परिकल्पित है।
(b) यह पोर्टल एनआईसी द्वारा विकसित किया गया है।
(c) पोर्टल के डेटा का क्यूरेशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा किया गया है।
(d) वर्तमान में इस पोर्टल पर 90 लाख से अधिक वस्तुओं के विषय में जानकारी उपलब्ध है।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 10 दिसंबर, 2019 को केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने नई दिल्ली में भारतीय संस्कृति वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • यह पोर्टल संस्कृति मंत्रालय द्वारा परिकल्पित और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) की एक टीम द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस पोर्टल के डेटा का क्यूरेशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा किया गया है।
  • यह पहला सरकारी अधिकृत पोर्टल है, जहां संस्कृति मंत्रालय के विभिन्न संगठनों के ज्ञान और सांस्कृतिक संसाधन अब एक ही मंच पर सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध हैं।
  • वर्तमान में इस पोर्टल पर 90 लाख से अधिक वस्तुओं के विषय में जानकारी उपलब्ध है।
  • इस पोर्टल पर मुख्य रूप से उपलब्ध सामग्रियों में दुर्लभ पुस्तकें, ई-पुस्तकें, पांडुलिपियां, संग्रहालय की कलाकृतियां, आभासी दीर्घा, अभिलेखागार, फोटो अभिलेखागार, गजेटियर, भारतीय राष्ट्रीय ग्रंथ सूची वीडियो, चित्र, व्यंजन, यूनेस्को, भारत के संगीत उपकरण शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiaculture.nic.in/ministry-culture-government-india-presents-indian-culture-portal-0

https://indianexpress.com/article/lifestyle/art-and-culture/click-on-culture-6160582/