भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 103वां अधिवेशन

103rd Indian Science Congress

प्रश्न- भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 103वां अधिवेशन 3 से 7 जनवरी, 2016 के मध्य मैसूर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इस विज्ञान कांग्रेस का केंद्रीय विषय (Theme) क्या था-
(a) मानव विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(b) भारत के स्वदेशी विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
(c) मेक इन इंडिया
(d) कृषि विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
उत्तर (b)
संबंधित तथ्य

  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस का 103वां अधिवेशन 3 से 7 जनवरी, 2015 के मध्य मैसूर विश्वविद्यालय मैसूर में आयोजित किया गया।
  • इसका आयोजन कर्नाटक में 13 साल बाद तथा मैसूर में 34 साल बाद हुआ।
  • इससे पूर्व वर्ष 1982 में इसका आयोजन मैसूर में किया गया था।
  • 3 जनवरी, 2015 को इस विज्ञान कांग्रेस का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में किया।
  • इस विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता डॉ. अशोक कुमार सक्सेना ने की।
  • इस विज्ञान कांग्रेस का केंद्रीय विषय (Theme)- भारत के स्वदेशी विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (Science and Technology for Indigenous Development in India) था।
  • इस विज्ञान कांग्रेस में देश भर के जाने माने वैज्ञानिकों के अलावा वर्ष 2012 में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेता लंदन (U.K.) के प्रो. जॉन.बी. गर्डन (John. B. Gurdon), वर्ष 2014 में नोबेल तुल्य फील्ड्स मेडल विजेता अमेरिका के मंजुल भार्गव, वर्ष 2004 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिका के डेविड जे ग्रास (David J. Gross), वर्ष 2011 में रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता इस्राइल के प्रो. डेन शेचमैन (Prof. Dan Shechtman), वर्ष 2012 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता फ्रांस के प्रो. सर्ज हॉर्श, तथा वर्ष 2015 में भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार विजेता कनाडा के प्रो. आर्थर बी. मैक्डोनाल्ड विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
  • इस विज्ञान कांग्रेस में जाने-माने वैज्ञानिक प्रो. सी.एन.आर. राव, प्रो. कस्तूरीरंगन और गोवर्धन मेहता के साथ-साथ अन्य विशिष्ट व्यक्तियों ने भी अपने व्याख्यान दिए।
  • 103 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के साथ ही बाल विज्ञान कांग्रेस, महिला विज्ञान कांग्रेस तथा विज्ञान संचारक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
  • 4 जनवरी, 2016 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पांचवी महिला विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया।
  • 7 जनवरी, 2016 को भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (ISCA) की आम सभा की बैठक तथा 103 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का समापन समारोह आयोजित हुआ।
  • इस कांग्रेस सम्मेलन में 5000 से ज्यादा वक्ताओं ने अपने विचार रखे और 12,500 प्रतिनिधियों एवं 500 वैज्ञानिकों ने भाग लिया।
  • इस सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की गई कि 104 वें वार्षिक विज्ञान सम्मेलन का आयोजन 3-7 जनवरी, 2017 के बीच एसआरएम विश्वविद्यालय, चेन्नई में होगा।
  • प्रो. डी. नारायणन राव को 104 वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस का अध्यक्ष नामित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.isc103.in/
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134301
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134127
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=134191
http://pib.nic.in/newsite/backgrounders.aspx?relid=0