भांग की खेती और उपयोग को वैध बनाने वाला पहला यूरोपीय देश

Malta becomes first EU nation to legalise cannabis

प्रश्न-व्यक्तिगत उपयोग के लिए भांग की खेती और उपयोग को वैध बनाने वाला पहला यूरोपीय देश कौन है?
(a) अल्बानिया
(b) साइप्रस
(c) माल्टा
(d) मॉल्डोवा
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • दिसंबर‚ 2021 में ‘माल्टा’ ने व्यक्तिगत उपयोग के लिए भांग की खेती और उपयोग को वैध बनाने का निर्णय किया है।
  • इसी के साथ माल्टा व्यक्तिगत उपयोग के लिए भांग की खेती और उपयोग को वैध बनाने वाला पहला यूरोपीय देश बन जाएगा।
  • इस देश में लागू नए नियमों के अनुसार 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए 7 ग्राम तक भांग ले जाने तथा नागरिकों को घर पर चार भाग के पौधों को उगाने की अनुमति होगी।
  • घर पर उगाए गए भांग के 50 ग्राम तक भंडारण किया जा सकता है।
  • यूरोपीय संघ के सबसे छोटे देश माल्टा के इस कदम के बाद आगामी समय में यूरोप के अन्य देश भी इस प्रकार की पहल कर सकते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि स्विट्जरलैंड‚ लक्जमबर्ग और नीदरलैंड की घोषणा के बाद हाल ही में जर्मनी ने भी भांग को लेकर एक कानूनी रूप से विनियमित बाजार स्थापित करने की घोषणा की है।
  • कनाडा‚ मैक्सिको और 18 अमेरिकी राज्यों ने पहले से ही इस तरह का कानून लागू कर दिया गया है।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2013 में व्यक्तिगत उपयोग के लिए भांग को वैध बनाने वाला विश्व का प्रथम देश उरूग्वे था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/world-europe-59660856
https://www.republicworld.com/world-news/europe/malta-set-to-become-first-european-nation-to-legalise-cannabis-for-personal-use.html
https://www.reuters.com/markets/commodities/malta-parliament-set-approve-cannabis-personal-use-2021-12-14/