बैलोन डी’ओर, 2017

Ballon d'Or 2017

प्रश्न-7 दिसंबर, 2017 को किसे फुटबॉल के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘बैलोन डि’ओर से पुरस्कृत किया गया?
(a) नेमार
(b) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(c) मैनुअल नेऊर
(d) लियोनल मेसी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • फ्रेंच साप्ताहित पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ (France Football) द्वारा प्रदत्त वार्षिक पुरस्कार ‘बैलोन डी’ओर, 2017 (BallonD’or) पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पांचवीं बार जीत लिया। (7 दिसंबर, 2017)
  • इनमें तीन बैलान डी’ओर तथा 2 फीफा बैलान डि’ओर अवॉर्ड शामिल हैं।
  • रोनाल्डो को यह अवॉर्ड पेरिस में प्रदान किया गया।
  • रोनाल्डो ने कुल 946 अंक प्राप्त कर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (670 अंक) को पीछे छोड़ा।
  • इसके साथ ही रोनाल्डो ने मेसी के पांच बार यह अवॉर्ड जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
  • रोनाल्डो ने वर्ष 2008, 2013, 2014, 2016 तथा 2017 में यह पुरस्कार जीता है।
  • वहीं मेसी वर्ष 2009, 2010, 2011, 2012 एवं 2015 में यह पुरस्कार जीत चुके हैं।
  • इस अवॉर्ड के लिए विश्व भर के फुटबॉल पत्रकार वोट करते हैं।
  • रोनाल्डो स्पेनिश फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 से 2015 तक फ्रांस के बैलोन डि’ओर तथा फीफा के ‘वर्ल्ड प्लेयर ऑफ ईयर’ को एक दूसरे में समाहित कर ‘फीफा बैलोन डी’ओर’ अवॉर्ड का सृजन किया गया था।
  • वर्ष 2010 से पूर्व पृथक-पृथक प्रदत्त यह पुरस्कार पुनः सितंबर, 2016 में अलग हो गये।
  • वर्ष 2016 का बैलोन डि’ओर अवॉर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ही जीता था।

संबंधित लिंक
https://en.wikipedia.org/wiki/Ballon_d%27Or_2017
https://www.francefootball.fr/news/Video-cristiano-ronaldo-presente-son-cinquieme-ballon-d-or-france-football-au-public-de-santiago-bernabeu/857899