बिहार में पेड़ काटने पर प्रतिबंध

प्रश्न-जून, 2019 में किस राज्य द्वारा पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया?
(a) बिहार
(b) उत्तर प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) असम
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में बिहार सरकार ने बढ़ते-प्रदूषण तथा घातक हीटवेव का हवाला देते हुए पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगा दिया है।
  • यह प्रतिबंध वन संरक्षण अधिनियम, 1980 के तहत किया गया है।
  • यह नई योजना केवल राज्य सरकार के स्वामित्व वाली संपत्तियों के लिए मान्य है, न कि इन लोगों के लिए जो निजी तौर पर वृक्ष के मालिक हैं।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लक्ष्य राज्य में हरित आवरण को 17% तक लाना है।
  • भारतीय वन सर्वेक्षण-2018 के अनुसार, बिहार के कुल क्षेत्रफल के 7.75% क्षेत्रफल में वन क्षेत्र हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.downtoearth.org.in/news/pollution/bihar-bans-tree-felling-65186