बांग्लादेश में नदियों को कानूनी व्यक्ति का दर्जा

Legal status of rivers in Bangladesh
प्रश्न-वर्तमान समय में कई देशों ने अपने देश में नदियों को कानूनी व्यक्ति का दर्जा प्रदान किया है। विकल्प में कौन-सा देश इसमें शामिल नहीं है?
(a) भारत
(b) बांग्लादेश
(c) कोलंबिया
(d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 1 जुलाई, 2019 को बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने देश की नदियों को जीवित इकाई के समान अधिकार दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
  • न्यायालय ने कहा कि देश की सैकड़ों नदियों को अब कानूनी व्यक्ति के रूप में माना जाएगा।
  • न्यायालय ने देश के नदी संरक्षण आयोग को सभी जलमार्गों के कानूनी संरक्षण के रूप में नियुक्त किया है और अन्य राज्य एजेंसियों को उनकी पूरी सहायता करने का निर्देश दिया।
  • उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश की अधिकांश नदियां दो मुख्य हिमालयी नदियों गंगा और ब्रह्मपुत्र की शाखाएं और सहायक नदियां हैं, जो बंगाल की खाड़ी में पहुंचने से पूर्व बांग्लादेश से होकर बहती हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/bangladesh-declares-its-rivers-legal-persons-119070201486_1.html