फॉर्चून ग्लोबल-500

Fortune global 500 companies

प्रश्न-हाल ही में फॉर्चून पत्रिका द्वारा जारी वर्ष 2017 के लिए विश्व की 500 सबसे बड़ी कपंनियों की सूची ‘फॉर्चून ग्लोब 500’ में कौन-सी कंपनी शीर्ष स्थान पर रही?
(a) एप्पल
(b) वॉलमार्ट
(c) एक्सॉन मोबिल
(d) रॉयल डच शेल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 जुलाई, 2017 को प्रसिद्ध पत्रिका फॉर्चून ने विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्चून ग्लोबल 500’ (Fortune Global 500) जारी की।
  • इस सूची में विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी रिटेल कंपनी ‘वॉलमार्ट’ को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात इस सूची में चीन की ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी स्टेट ग्रिड दूसरे, सिनोपेक ग्रुप (Sinopec Group) तीसरे, चाइना नेशनल पेट्रोलियम चौथे तथा जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा मोटर्स पांचवें स्थान पर रही।
  • इसके अनुसार विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों ने वर्ष 2016 में कुल 27.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व तथा 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर लाभ प्राप्त किया।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ‘फॉर्चून ग्लोबल 500’ में भारत की 7 कंपनियां शामिल हैं।
  • इस सूची में इंडियन ऑयल 53,562 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 168वें स्थान पर तथा शीर्ष 200 कंपनियों में शामिल होने वाली एक मात्र भारतीय कंपनी रही।
  • इसके पश्चात रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. 46,931 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 203वें स्थान पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 44,533 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 217वें स्थान पर, टाटा मोटर्स 40,329 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 247वें स्थान पर है।
  • भारत की अन्य कंपनियों में राजेश एक्सपोर्ट्स 36,114 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 295वें स्थान पर, भारत पेट्रोलियम 30,316 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 360वें स्थान पर तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम 28,166 मिलियन अमेरिकी डॉलर राजस्व के साथ 384वें स्थान पर है।
  • इस सूची में शामिल होने वाली कंपनियों में सर्वाधिक 197 कंपनी एशिया की रहीं।
  • इसके पश्चात उत्तरी अमेरिकी की 145 तथा यूरोप की 143 कंपनियां एवं 15 कंपनियां विश्व के अन्य भागों से रहीं।
  • विश्व की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची में अमेरिका की 132 तथा चीन की 109 कंपनियां शामिल हैं।
  • इस सूची में जापान की 51 तथा दक्षिण कोरिया की 15 कंपनियां सूचीबद्ध की गयी हैं।

संबंधित लिंक
http://fortune.com/global500/
http://fortune.com/global500/list/
http://economictimes.indiatimes.com/news/company/corporate-trends/40-of-fortune-500-companies-asian-india-has-7-in-list/articleshow/59709496.cms