फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो परियोजना

Faridabad-Gurugram Metro link to be operational by April 2021

प्रश्न-हाल ही में फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस मेट्रो परियोजना को मंजूरी केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है।
(b) परियोजना की लागत राशि लगभग 5900 करोड़ रुपये होगी।
(c) इस मार्ग पर मार्च, 2021 से मेट्रो का संचालन प्रारंभ होने की संभावना है।
(d) फरीदाबाद के बाटा चौक से गुऱुग्राम तक 6 स्टेशन बनाए जाएंगे।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 24 दिसंबर, 2018 को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जानकारी प्रदान की कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
  • इस परियोजना की लागत राशि लगभग 5900 करोड़ रुपये होगी।
  • इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिर्पोट (डीपीआर) 6 माह में तैयार की जाएगी।
  • इस मार्ग पर वर्ष 2021 से मेट्रो का संचालन प्रारंभ होने की संभावना है।
  • फरीदाबाद के बाटा चौक स्टेशन से गुऱुग्राम तक सात स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • इन सात स्टेशनों में बड़खल एन्क्लेव, पाली क्रेशर जोन, भारी माइंस, मांडी, सुशांत सेक्टर-54, सेक्टर-45 व हुडा सिटी सेंटर शामिल हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.hindustantimes.com/gurugram/faridabad-gurugram-metro-link-to-be-operational-by-april-2021/story-UwoKebUngjUInutMW23b7M.html