प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

प्रश्न-एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किये जाने संबंधी नियम, भारत में किस संविधान संशोधन अधिनियम के तहत पारित हुआ?
(a) 7वें
(b) 8वें
(c) 12वें
(d) 63वें
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी (Kaptan Singh Solanki) ने 22 जनवरी, 2015 गुरुवार को पंजाब के 34वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।
  • श्री सोलंकी ने यह कार्यभार, पंजाब के निवर्तमान राज्यपाल शिवराज पाटिल का कार्यकाल 21 जनवरी, 2015 को समाप्त हाने के पश्चात ग्रहण किया है।
  • पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में प्रो. सोलंकी को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोई के मुख्य न्यायाधीश एसजे वजीफदार ने पद की शपथ दिलायी।
  • ध्यातव्य हो कि चंडीगढ़ केंद्रशासित राज्य के प्रशासक के रूप में भी श्री सोलंकी ने कार्यभार संभाला है।
  • ज्ञात हो कि भारत में पंजाब और हरियाणा की राजधानी एक ही शहर चंडीगढ़ में स्थित है और वर्ष 2013 में तेलंगाना के 29वें भारतीय राज्य बनने के बाद हैदराबाद भी दो राज्यों की राजधानी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=114727
http://punjab.gov.in/home
http://indiacode.nic.in/coiweb/amend/amend7.htm