प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रिका द क्रिकेटर द्वारा चयनित दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

The Cricketer's 50 Best Cricketers of the Decade
प्रश्न-24 दिसंबर, 2019 को इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट पत्रिका ‘द क्रिकेटर’ ने किसे दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना?
(a) स्टीव स्मिथ
(b) विराट कोहली
(c) हाशिम अमला
(d) जेम्स एंडरसन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 24 दिसंबर, 2019 को इंग्लैंड की मशहूर क्रिकेट पत्रिका ‘द क्रिकेटर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना।
  • इस क्रिकेट पत्रिका के सर्वश्रेष्ठ-10 क्रिकेटरों में विराट कोहली के अलावा कोई भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है।
  • इस पत्रिका ने विगत 10 वर्षों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की सूची तैयार की है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटर शामिल हैं।
  • इस पत्रिका की सूची में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दूसरे स्थान पर हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला महिला क्रिकेटर एलिसे पेरी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं, जो इस सूची के सर्वश्रेष्ठ-10 में शामिल एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं।
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ इस सूची में चौथे स्थान पर और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला 5वें स्थान पर हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thecricketer.com/Topics/news/the_cricketer_50_best_cricketers_of_the_decade_numbers_10-1.html