प्रथम हॉकी इंडिया (HI) वार्षिक पुरस्कार-2014

प्रश्न- हॉकी इंडिया द्वारा वर्ष 2015 का मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?
(a) बलबीर सिंह सीनियर
(b) वन्दना कटारिया
(c) बिरेंद्र लकरा
(d) हरेंद्र सिंह
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हॉकी इंडिया द्वारा वर्ष 2014 के प्रथम हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार(First Hockey India Annual Award) का आयोजन 28 मार्च, 2015 को नई दिल्ली में किया गया।
  • 90 वर्षीय महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर को वर्ष 2014 का मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक ट्राफी और 30 लाख रु. का चैक प्रदान किया गया।
  • बलबीर सिंह ने लगातार तीन ओलंपिक (लंदन ओलंपिक-1948, हेलसिंकी ओलंपिक-1952 और मेलबोर्न ओलंपिक-1956) में भारतीय हॉकी टीम की तरफ से खेला है।
  • ध्यातव्य है कि मेलबोर्न ओलंपिक-1956 में बलबीर सिंह भारतीय टीम के कप्तान भी थे।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय हॉकी टीम ने वर्ष 1948, 1952 और 1956 में हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
  • ध्यातव्य है कि हेलसिंकी ओलम्पिक-1952 के फाइनल मैच में बलबीर सिंह ने  सर्वाधिक 5 गोल किये थे जो अभी भी रिकार्ड के रूप में है।
  • समारोह में वितरित अन्य पुरस्कारों का विवरण निम्नवत् है-
पुरस्कारविजेतापुरस्कार राशि(लाख में)
ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयरबिरेंद्र लाकरा(पुरुष)25,00,000
पुरस्कारवन्दना कटारिया(महिला)25,00,000
बलजीत सिंह गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कारपीआरश्रीजेश5,00,000
प्रगत सिंह डिफेन्डर ऑफ द ईयर पुरस्कारदीपिका5,00,000
अजीत पाल सिंह मिडफील्डर ऑफ द ईयर पुरस्कारमनप्रीत सिंह5,00,000
धनराज पिल्लई फारवर्ड ऑफ द ईयर पुरस्कारआकाशदीप सिंह5,00,000
असुन्ता लाकरा अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कारनमिता टोपो(महिला-21)10,00,000
जुगराज सिंह अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कारहरमनप्रीत सिंह(पुरुष-21)10,00,000
  •  उल्लेखनीय है कि समारोह में कुल 2.80 करोड़ की पुरस्कार राशि वितरित की गयी।
  • समारोह के मुख्य अतिथि युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री सर्बानंदा सोवाल थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://hockeyindia.org/news/the-first-ever-hockey-india-annual-awards-commemorated-today.html
http://khabar.ndtv.com/news/sports/balbir-singh-senior-conferred-lifetime-achievement-award-by-hockey-india-750424
http://zeenews.india.com/hindi/sports/birendra-lakra-and-vandana-kataria-named-player-of-the-yea