प्रणब मुखर्जी

Pranab Mukherjee

प्रश्न-31 अगस्त, 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया। उनसे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह वर्ष 2013 से 2017 तक देश के 12वें राष्ट्रपति रहे।
(ii) वह वर्ष 1991 से 1996 तक तत्कालीन योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
(iii) उन्हें वर्ष 2019 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i),(ii) एवं (iii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 अगस्त, 2020 को भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।
  • उनका जन्म 11 दिसंबर, 1935 को मिराटी, बंगाल प्रेसीडेंसी (ब्रिटिश इंडिया) (वर्तमान में पश्चिम बंगाल, भारत) में हुआ था।
  • वह वर्ष 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।
  • वह वर्ष 2009 से 2012 तक तथा वर्ष 1982 से 1984 तक देश के वित्त मंत्री रहे।
  • इसके अलावा, वह वर्ष 2004 से 2006 तक देश के रक्षा मंत्री और वर्ष 2006 से 2009 तक देश के विदेश मंत्री भी रहे।
  • वह वर्ष 1991 से 1996 तक तत्कालीन योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे।
  • वह 5 बार राज्यसभा और 2 बार लोकसभा के लिए चुने गए।
  • उन्होंने संसद के दोनों सदनों के नेता के रूप में भी काम किया था।
  • उन्हें वर्ष 2008 में पद्म विभूषण तथा वर्ष 2019 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pranabmukherjee.nic.in/profile.html
https://www.thehindu.com/news/national/former-president-pranab-mukherjee-passes-away/article32488272.ece