पेन/हेमिंग्वे पुरस्कार 2020

The PEN-Hemingway Award for Debut Novel

प्रश्न- मार्च 2020 में किसे वर्ष 2020 के पेन/हेमिंग्वे पुरस्कार को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) रुचिका तोमर
(b) अरुणा नायर
(c) दीपा कुमारी
(d) रानी तोमर
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य

  • मार्च 2020 में नवागत उपन्यासकार कैलिफोर्निया की रुचिका तोमर को वर्ष 2020 के पेन/हेमिंग्वे को पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास ए प्रेयर फॉर ट्रैवेलर्स के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुस्तक वर्ष 2019 में प्रकाशित हुई थी।
  • वर्तमान में रुचिका तोमर स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चरर के रूप में कार्य कर रही हैं।
  • उल्लेखनीय है कि इस पुरस्कार की स्थापना मैरी हेमिंग्वे द्वारा अपने पति अर्नेस्ट हेमिंग्वे की स्मृति में वर्ष 1976 में की गई थी।
  • अर्नेस्ट हेमिंग्वे एक अमेरिकी पत्रकार, उपन्यासकार, लघु कथा लेखक और खिलाड़ी थे।
  • इस पुरस्कार के तहत $25000 प्रदान किया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pen.org/press-release/novelist-ruchika-tomar-wins-2020-pen-hemingway-award-for-her-debut-novel-a-prayer-for-travelers/