पहला जनजातीय खेल महोत्सव‚ 2023

प्रश्न – 9-12 जून‚ 2023 के मध्य ओडिशा में प्रथम जनजातीय खेल महोत्सव संपन्न हुआ। इस खेल महोत्सव में कौन-सा राज्य पुरुष और महिला दोनों वर्गों में समग्र चैंपियन रहा?
(a) कर्नाटक (b) झारखंड
(c) ओडिशा (d) छत्तीसगढ़
उत्तर – (c)

  • इस जनजातीय खेल महोत्सव में ओडिशा‚ पुरुष और महिला दोनों वर्गों में समग्र चैंपियन रहा।
  • कर्नाटक ओवरऑल इवेंट में प्रथम उप-विजेता‚ जबकि झारखंड ओवरऑल इवेंट में द्वितीय उप-विजेता रहा।
  • टीम ओडिशा ने रग्बी और हॉकी में पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीता।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खेल महोत्सव के अंत में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/sports/others/first-janjatiya-khel-mahotsav-concludes-in-bhubaneswar-with-odisha-emerging-as-overall-champion20230613013710/