परमाणु ऊर्जा आयोग के नए अध्यक्ष

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे परमाणु ऊर्जा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) अनिन्दो मजूमदार
(b) डॉ. शेखर बसु
(c) कमलेश नीलकंठ व्यास
(d) डॉ. सुरेश चंद्र
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 सितंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने कमलेश नीलकंठ व्यास को परमाणु ऊर्जा आयोग (Atomic Energy Commission) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • वर्तमान में वह मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक पद पर कार्यरत हैं।
  • इस पद पर वह डॉ. शेखर बसु का स्थान लेंगे।
  • इसके साथ ही वह परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव भी नियुक्त हुए हैं।
    परमाणु ऊर्जा आयोग के बारे में
  • यह परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण शासी निकाय है।
  • स्थापना-1 मार्च, 1958
  • इसका प्रभार सीधे प्रधानमंत्री के पास होता है।
  • मुख्यालय-मुंबई (महाराष्ट्र)
  • डॉ. होमी जहांगीर भाभा AEC के प्रथम अध्यक्ष थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://dae.nic.in/?q=node/394
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136670