पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स 2021

प्रश्न- हाल ही में पीएसी ने “पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स‚ 2021”(पीएआई‚ 2021) जारी किया है, जो भारत के राज्यों के शासन के प्रदर्शन पर आधारित एक वार्षिक रैंकिंग है। पीएआई‚ 2021 के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) केरल‚ तमिलनाडु और तेलंगाना समग्र रूप से बड़े राज्यों में क्रमश: शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैंl
(b) सिक्किम, गोवा और मिजोरम छोटे राज्यों में क्रमश: अंतिम तीन स्थान पर हैंl
(c) दोनों (a) और (b)
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • अक्टूबर‚ 2021 में पीएसी ने “पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स‚ 2021”(पीएआई‚ 2021) जारी किया, जो भारत के राज्यों के शासन के प्रदर्शन पर आधारित एक वार्षिक रैंकिंग है।
  • पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) बंगलुरू कर्नाटक में स्थित एक गैर-लाभकारी अनुसंधान थिंक टैंक है।
  • पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स (पीएआई), 2021
  • सूचकांक के प्रमुख तथ्य निम्नवत हैं –
  • केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना समग्र रूप से 18 बड़े राज्यों में क्रमश: शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैंl
  • बड़े राज्यों में गुजरात पांचवें, कर्नाटक सातवें और महाराष्ट्र 12वें स्थान पर है। जबकि उत्तर प्रदेश अंतिम स्थान यानी अठारहवें स्थान पर है।
  • बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़(चौथा स्थान)‚तेलंगाना(तीसरा स्थान) और झारखंड(नौवां स्थान) ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
  • उल्लेखनीय है कि बड़े राज्यों की रैंकिंग में मध्य प्रदेश‚ आंध्र प्रदेश और बिहार क्रमश: दसवें‚ आठवें और सत्रहवें स्थान पर हैंl
  • सिक्किम, गोवा और मिजोरम छोटे राज्यों(small states) में क्रमश: प्रथम‚ द्वितीय और तृतीय स्थान पर हैं, वहीं क्रमश: पुडुचेरी, जम्मू – कश्मीर और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • पीएआई राज्यों में शासन की गुणवत्ता का एक वार्षिक मूल्यांकन है, और इसमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, एकीकृत बाल विकास सेवा‚ समग्र शिक्षा अभियान और मध्याह्न भोजन योजना के केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन इत्यादि के आधार पर राज्यों का मूल्यांकन किया गया है।
  • यह योजनाओं को शासन स्तर पर लागू करने के राज्य सरकार द्वारा की गई विकासात्मक गतिविधियों को समझने का प्रयास करता है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pacindia.org/wp-content/uploads/2021/10/PACPAI2021SR.pdf