पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेला

Shri Radha Mohan Singh addresses inaugurates Pandit Deen Dayal Upadhyay Centenary Krishi Unnati Mela in Mathura

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के तहत आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के किस जिले में किया?
(a)  आगरा
(b) मथुरा
(c)  वाराणसी
(d) लखनऊ
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  •  22 सितंबर, 2017 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह द्वारा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के तहत आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती कृषि उन्नति मेले का उद्घाटन फरह, मथुरा में किया गया।
  • चार दिवसीय इस मेले में देश के लगभग 18 राज्यों से आए किसान बागवानी, कृषि, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन आदि क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित तथा विक्रय किया।
  •  वर्ष 2016-17 में खाद्यान्न उत्पादन 265 मिलिटन टन हुआ जबकि विगत वर्ष खाद्यान्न उत्पादन 265 मिलियन टन था।
  •  दलहन का उत्पादन पिछले वर्ष उत्पादित 16.35 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2016-17 में बढ़कर 22.40 मिलियन टन हो गया।
  • वर्ष 2016-17 में बागवानी उत्पादन भी 295 मिलियन टन हुआ जो कि पिछले वर्ष 244 मिलियन टन था।
  • इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने स्वदेशी तकनीकी से निर्मित 75000 लीटर क्षमता के पर्यावरण अनुकूलित मलजल उपचार संयंत्र (सीवेज प्लांट) का उद्घाटन किया।
  •  यह संयंत्र भारतीय कृषि अनुसंधान द्वारा विकसित किया गया है।
  •  इस संयंत्र के माध्यम से अपशिष्ट जल (सीवेज के पानी) का कृषि में पुनरोपयोग किया जा सकेगा।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171028
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67261