नोबेल शांति पुरस्कार,2020

The Nobel Peace Prize for 2020

प्रश्न-9 अक्टूबर,2020 को ओस्लो (नॉर्वे) स्थित द नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट द्वारा किस संस्था को वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) यूनिसेफ
(b) यूनेस्को
(c) रेडक्रॉस
(d) विश्व खाद्य कार्यक्रम
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर.2020 ओस्लो (नॉर्वे) स्थित ‘द नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट'(The Norwegian Nobel Institute) द्वारा वर्ष 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
  • विश्व खाद्य कार्यक्रम को यह पुरस्कार भूख से निपटाने और संघर्ष प्रभावित इलाकों में शांति की स्थिति में सुधार की कोशिशों के लिए दिया जाएगा।
  • WFP विश्व का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है।
  • यह भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1961 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय रोम इटली (रोम) में है।
  • विश्वभर में आपात स्थितियों में इसका काम यह देखना है कि जरुरतमंदों तक खाद्य साम्रगी पंहुचे।
  • गतवर्ष यह पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/peace/2020/press-release/