नारोपा महोत्सव

Naropa, the Kumbha of Ladakh, to start from September 16

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) ‘नारोपा महोत्सव’ को ‘हिमालयी कुंभ’ के नाम से भी जाना जाता है।
(2) नारोपा महोत्सव का आयोजन लद्दाख क्षेत्र के ‘हेमिस बौद्ध मठ’ में किया जाता है।
(3)  नारोपा एक बौद्ध दार्शनिक थे।
उपर्युक्त में से सही कथनों का चयन कीजिए-
(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) 1 एवं 3
(d) 1, 2 एवं 3
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16-20 सितंबर, 2018 को पांच दिवसीय त्योहार, बौद्ध दार्शनिक और विद्वान नारोपा के जीवन के 1000 से अधिक वर्षों का जश्न मनाने के लिए ‘नारोपा महोत्सव’ मनाया गया।
  • 22 सितंबर, 2018 को लेह से 45 किमी. दूर एवं समुद्र तल से 4500 मी. की ऊंचाई पर स्थित बौद्धमठ हेमिस’ पर 299 महिलाओं द्वारा एक साथ पारंपरिक लद्दाखी परिधान के साथ नृत्य किया गया। जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
  • ‘हिमालयी कुंभ’ के रूप में प्रसिद्ध नारोपा महोत्सव तिब्बती कैलेंडर के प्रति 12 वर्षों के बाद मनाया गया है।
  • यह महोत्सव हिमालय क्षेत्र की समृद्ध और दिव्य विरासत को प्रदर्शित करने का एक मंच है।

लेखक-अनुज कुमार तिवारी

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/travel/things-to-do/naropa-the-kumbha-of-ladakh-to-start-from-september-16/as65606344.cms
http://www.naropafestival.org/naropafestival/cms/programatglance