नाटो का वायु सैन्याभ्यास एयर डिफेंडर-2023

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) एयर डिफेंडर-2023 नाटो देशों द्वारा आयोजित वायु सैन्याभ्यास है।
(ii) आर्कटिक चैलेंज-2023 युद्धाभ्यास हाल ही में नाटो देशों द्वारा आयोजित किया गया था।
उपर्युक्त में कौन सा कथन सत्य है।
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) तथा (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
एयर डिफेडर‚ 2023

  • 12 जून‚ 2023 को जर्मनी में नाटो सेना ने अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा वायु सैन्याभ्यास का आयोजन प्रारंभ किया है।
  • ध्यातव्य है कि यह वायु सैन्याभ्यास एयर डिफेंडर-23 के नाम से किया जा रहा है‚ जो 23 जून‚ 2023 तक चलेगा।
  • इस युद्धाभ्यास में नाटो के लगभग 10,000 सैनिक और 250 लड़ाकू विमानों के साथ 25 नाटो देश शामिल है।
  • प्रशिक्षण विमशन मुख्य रूप से उत्तरी सागर‚ बाल्टिक सागर और दक्षिणी जर्मनी में आयोजित होंगे।
  • अमेरिकी सेना इस युद्धाभ्यास में भाग लेने के लिए एलायंस के सबसे आधुनिक फाइटर जेट F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान भेज रही है।
  • ध्यातव्य है कि इस प्रशिक्षण अभ्यास का उद्देश्य रूस के समक्ष गठबंधन की क्षमताओं और एकजुटता को प्रदर्शित करना है।

लेखक-नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nato.int/cps/en/natohq/news_215611.htm