दृष्टिदोष पर पहली विश्व रिपोर्ट

First World Report on Blindness

प्रश्न-8 अक्टूबर, 2019 को किस वैश्विक संस्था ने दृष्टि पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की?
(a) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(b) संयुक्त राष्ट्र
(c) यूनेस्को
(d) संयुक्त राष्ट्र विकास मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 8 अक्टूबर, 2019 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दृष्टिदोष पर अपनी पहली रिपोर्ट जारी की।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक रूप से कम-से-कम 2.2 बिलियन लोग दृष्टिदोष या अंधेपन से पीड़ित हैं।
  • इनमें 1 बिलियन लोग ऐसे हैं, जिनको दृष्टिदोष से बचाया जा सकता था।
  • ये लोग आवश्यक सावधानी की कमी की वजह से दृष्टिहीनता के शिकार बने।
  • विश्व में लगभग 1.8 बिलियन लोग प्रेस्बोपिया से ग्रसित हैं।
  • 2.6 बिलियन लोग मायोपिया से ग्रसित हैं, जिसमें 312 मिलियन लोग 19 वर्ष से कम आयु के हैं।
  • 196 मिलियन लोग आयु-आधारित मैक्युलर डीजेनेरेशन या आँखों में धब्बेदार विकार से पीड़ित हैं।
  • 146 मिलियन लोग डायबेटिक रेटिनोपैथी से ग्रसित हैं।
  • 76 मिलियन लोग ग्लूकोमा से तथा 2.5 मिलियन लोग ट्रैकोमेटस ट्राईकियोसिस से ग्रसित हैं।
  • पश्चिमी और पूर्वी उप-सहारा अफ्रीका तथा दक्षिण एशिया के निम्न और पूर्वी उप-सहारा आय वाले क्षेत्रों में दृष्टिहीनता दर उच्च आय वाले देशों की तुलना में आठ गुना अधिक है।
  • ट्रेकोमा भारत सहित कई देशों में खत्म हो चुका है।
  • भारत में दृष्टिहीनता नियंत्रण पर राष्ट्रीय कार्यक्रम (National Programme for Contral of Blindness-NPCB) की सराहना की गई है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष संस्था है।
  • इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।
  • 7 अप्रैल, 1948 को इसका गठन किया गया था तथा इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/news-room/detail/08-10-2019-who-launches-first-world-report-on-vision