दिल्ली और कोलकाता के लिए भूकंपीय माइक्रोजोनिंग रिपोर्ट

Seismic microzonation reports for Delhi, Kolkata

प्रश्न-भूकंप के प्रभावों को कम करने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने निम्नलिखित में से किस शहर/शहरों के लिए भूकंपीय माइक्रोजोनिंग रिपोर्ट 22 फरवरी, 2016 को जारी की?
(a) दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) मुंबई
(d) a तथा b दोनों
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22 फरवरी, 2016 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैज्ञानिक प्रयासों से भूकंप के प्रभावों को कम करने के लिए दिल्ली तथा कोलकाता के लिए भूकंपीय माइक्रोजोनिंग रिपोर्ट जारी की।
  • भूंकपीय माइक्रोजोनेशन एक विशेष क्षेत्र में संबंधित भूकंपीय, जल विज्ञानी तथा भू-तकनीकी से संबंधित क्षेत्रीय विशेषताओं को पहचानने की प्रक्रिया है।
  • इससे सुरक्षित ढांचा निर्माण करने में मदद मिलेगी तथा भूकंप के दौरान जान-माल का नुकसान कम होगा।
  • इस हेतु भूकंप जोखिम मूल्यांकन केंद्र (Indian Metrological Department के अंतर्गत) का पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के साथ विलय कर दिया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि देश में भूकंपीय माइक्रोजोनिंग मैप में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली जोन IV में तथा कोलकाता मेगासिटी भूकंप जोन III तथा IV में आता है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46183
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=136632
http://www.uniindia.com/vardhan-releases-seismic-microzonation-reports-for-delhi-kolkata/india/news/390725.html