थॉमस कोविल

Sailor Thomas Coville sets new solo round the world record

प्रश्न-25 दिसंबर, 2016 को थॉमस कोविल ने समुद्र के रास्ते अकेले पूरे विश्व की यात्रा करने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। वह किस देश के नागरिक हैं-
(a) ब्रिटेन
(b) जर्मनी
(c) फ्रांस
(d) अमेरिका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 दिसंबर, 2016 को फ्रांस के प्रसिद्ध नाविक थॉमस कोविल ने समुद्र के रास्ते अकेले पूरे विश्व की यात्रा करने का नया रिकॉर्ड बनाया।
  • उन्होंने पूरी यात्रा के लिए 49 दिन, 3 घंटे 7 मिनट और 38 सेकेंड का समय लिया।
  • उन्होंने पिछले रिकॉर्ड से 8 दिन कम समय लिया।
  • उन्हें विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 जनवरी, 2017 से पहले तय स्थान पर पहुंचना था।
  • हालांकि उन्होंने 25 दिसंबर, 2016 को ही फ्रेंच अटलांटिक कोस्ट में फिनिश लाइन को छुआ।
  • उन्होंने 6 नवंबर, 2016 को ब्रिटनी कोस्ट (Brittany Coast) से अपनी यात्रा की शुरुआत की थी।
  • इससे पूर्व का विश्व रिकॉर्ड फ्रांस के प्रसिद्ध नाविक फ्रांसिस जोयोन के नाम था।
  • जिन्होंने 57 दिन, 13 घंटे, 34 मिनट और 6 सेकेंट का समय लेकर रिकॉर्ड बनाया था।

संबंधित लिंक
http://www.sailingworld.com/thomas-coville-sets-new-round-world-record
https://www.theguardian.com/world/2016/dec/26/sailor-thomas-coville-sets-new-solo-round-the-world-record
http://www.bbc.com/sport/sailing/38435390