ताजा अनार की पहली परीक्षण खेप का निर्यात

प्रश्न – अगस्त‚ 2023 में हवाई मार्ग से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने किस देश को अनार की पहली परीक्षण खेप का निर्यात किया है?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) अमेरिका
(c) जापान
(d) यूएई
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

ज्ञातव्य तथ्य-

  • एपीडा राज्य सरकारों के साथ मिलकर अनार-नेट के तहत खेतों को पंजीकृत करने के लिए नियमित आधार पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है।
  • अपनी उच्च एंटी-ऑक्सीडेंट सामग्री और सुपर फल विशेषताओं के कारण महाराष्ट्र के ‘भगवा’ किस्म के अनार की बाजारों में काफी मांग है।
  • वर्ष 2022-23 में भारत से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)‚ बांग्लादेश‚ नेपाल‚ नीदरलैंड्‌स‚ सऊदी अरब‚ श्रीलंका‚ थाईलैंड‚ बहरीन‚ ओमान सहित देशों में 58.36 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य के 62,280 मीट्रिक टन अनार का निर्यात किया गया।
  • भारत विश्व में बागवानी फसलों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
  • भारत विश्वभर में अनार के उत्पादन में सातवें स्थान पर है।
  • भारत में अनार की खेती का रकबा लगभग 2,75,500 हेक्टेयर है।
  • भारत में प्रमुख अनार उत्पादक राज्य महाराष्ट्र‚ गुजरात‚ कर्नाटक‚ राजस्थान और आंध्र प्रदेश हैं।

लेखक — विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/economy/agri-business/india-resumes-pomegranate-export-to-us/article67141530.ece