जेएनयू के नए कुलाधिपति

V K Saraswat appointed new JNU Chancellor

प्रश्न-हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किसे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का अगला कुलाधिपति (Chance llor) नामित किया?
(a) के. कस्तूरीरंगन
(b) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
(c) विजय कुमार सारस्वत
(d) ए.एस. किरण कुमार
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 मई, 2017 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक और प्रसिद्ध वैज्ञानिक विजय कुमार सारस्वत को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का अगला कुलाधिपति (Chancellor) नामित किया।
  • इस पद पर वह इसरो के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन का स्थान लेंगे।
  • उनका कार्यकाल 5 वर्षों का होगा।
  • वर्तमान में वह नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
  • वे रक्षामंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में काम कर चुके हैं।
  • रक्षा विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु केंद्र सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में पद्म भूषण तथा वर्ष 1998 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/india/v-k-saraswat-appointed-new-jnu-chancellor-4651920/
http://www.ndtv.com/education/v-k-saraswat-named-as-new-jnu-chancellor-1693114
http://www.outlookindia.com/newswire/story/former-drdo-chief-vijay-kumar-saraswat-named-as-new-chancellor-of-jnu/969225