जापान का चंद लैंडर ‘SLIM’ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) जापानी स्पेस एजेंसी JAXA द्वारा अपने H-2A रॉकेट से स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (SLIM) को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक लांच किया है।
(ii) इस मिशन को ‘मून स्नाइपर’ नाम दिया गया है।
(iii) मून स्नाइपर में हाई टेव्नâोलॉजी के कैमरे लगे हुए हैं‚ जो चांद को समझने में मदद करेगा।
निम्न में से कौन सा/से कथन असत्य है/हैं?
(a) (i),(ii),(iii)
(b) (i),(iii)
(c) (i),(ii)
(d) कोई भी नहीं
उत्तर – (d)
संबंधित तथ्य –

  • 7 सितंबर‚ 2023 को जापान ने अपना मून लैंडर ‘स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून’ (SLIM) को सफलतापूर्वक लांच किया है।
  • SLIM एक छोटा अंतरिक्षयान है‚ जिसकी ऊंचाई 2.4 मीटर‚ लंबाई 2.7 मीटर और चौड़ाई 1.7 मीटर है।
  • यद्यपि उड़ान भरने के दौरान इसका वजन 700 किलोग्राम था‚ जिसमें वजन का लगभग 70 फीसदी हीस्सा ईंधन था।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

  • जापान के एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का चंद्रमा के तहत पर सटीक लैंडिंग का प्रथम प्रयास है।
  • जापान के इस मिशन के सफल होने के बाद वह विश्व का पांचवां देश बन जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि अब तक केवल चार देश ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर पाएं हैं-संयुक्त राज्य अमेरिका‚ रूस‚ चीन और भारत।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.space.com/japan-launches-slim-moon-lander-xrism-space-telescope

https://www.reuters.com/technology/space/japan-launches-rocket-carrying-moon-lander-slim-after-three-delays-2023-09-06/

https://indianexpress.com/article/technology/science/japan-launches-moon-sniper-lunar-lander-slim-to-space-8928261/