जनजातीय स्वास्थ्य और पोषण पोर्टल-‘स्वास्थ्य’, राष्ट्रीय प्रवासी पोर्टल और राष्ट्रीय जनजातीय फैलोशिप पोर्टल का शुभारंभ

प्रश्न-17 अगस्त, 2020 को आदिवासी स्वास्थ्य और पोषण पर ‘स्वास्थ्य’ नामक ई-पोर्टल का उद्घाटन किसने किया?
(a) डॉ. हर्षवर्धन
(b) अर्जुन मुंडा
(c) रेणुका सिंह सरुता
(d) वी.पी. जॉय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 अगस्त, 2020 को जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने कई पहलों की घोषणा की, जिनमें जनजातीय स्वास्थ्य एवं पोषण पोर्टल ‘स्वास्थ्य’ और स्वास्थ्य तथा पोषण पर ई-न्यूजलेटर ‘आलेख’, राष्ट्रीय प्रवासी पोर्टल और राष्ट्रीय जनजातीय फैलोशिप पोर्टल शामिल हैं।
  • अर्जुन मुंडा ने आदिवासी स्वास्थ्य और पोषण पर ‘स्वास्थ्य’ नामक ई-पोर्टल का उद्घाटन किया।
  • यह पोर्टल अपनी किस्म का पहला ऐसा ई-पोर्टल है, जो एक ही मंच पर भारत की जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराता है।
  • जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु ज्ञान प्रबंधन के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त पीरामल स्वास्थ्य लगातार मंत्रालय से जुड़ा रहेगा और भारत की जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित साक्ष्य आधारित नीति और निर्णय लेने हेतु इनपुट उपलब्ध कराएगा।
  • इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने गोइंग ऑनलाइन एज लीडर्स (जीओएएल) के माध्यम से फेसबुक के साथ भागीदारी में मंत्रालय की पहल के विषय में जानकारी दी।
  • जीओएल के माध्यम से मंत्रालय का उद्देश्य देश के 5000 जनजातीय युवाओं को सलाह देना और उन्हें समुदाय के लिए ग्राम स्तर के डिजिटल युवा नेता बनने में सक्षम बनाना है।
  • रेणुका सिंह सरुता ने एक त्रैमासिक ई-न्यूज लेटर ‘आलेख’ जारी किया।
  • कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) वी.पी. जॉय ने शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रिण करने हेतु राष्ट्रीय प्रवासी और राष्ट्रीय फैलोशिप पोर्टल का शुभारंभ किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1646440