जनजातीय त्योहार ‘भागोरिया’

Tribal festival 'Bhagoria' begins from March 6

प्रश्न-जनजातीय त्योहार ‘भागोरिया’ किस राज्य का त्योहार है?
(a) ओडिशा
(b) मध्य प्रदेश
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2017 को वार्षिक जनजातीय त्योहार ‘भागोरिया’ झाबुआ और मध्य प्रदेश के 4 अन्य जिलों में प्रारंभ हुआ।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश के झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन और बारवानी जिलों में अलग-अलग भागोरिया हाट (स्थानीय बाजार) में सप्ताह भर यह त्यौहार आयोजित किया जाएगा।
  • इसका आयोजन 34 स्थलों पर किया जा रहा है।
  • इस त्यौहार के दौरान युवा जनजातीय पुरुष और महिलाएं रंग-बिरंगे वस्त्र पहनते हैं और अपने पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों की थाप पर नृत्य और गायन करते हुए हाटों में घूमते हैं।
  • इस पारंपरिक त्योहार को देखने के लिए बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं।
  • भागोरिया हाट को जनजातीय युवक-युवतियों का मिलन समारोह कहा जाता है।

संबंधित लिंक
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/tribal-festival-bhagoria-begins-from-march-6-117030400434_1.html