चुन्नी गोस्वामी

Chuni Goswami

प्रश्न- 30 अप्रैल 2020 को प्रसिद्ध फुटबॉलर और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर रह चुके चुन्नी गोस्वामी का निधन हो गया। उनकी कप्तानी में किस वर्ष भारतीय फुटबाल टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था?
(a) वर्ष 1961
(b) वर्ष 1962
(c) वर्ष 1964
(d) वर्ष 1968
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 30 अप्रैल 2020 को प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी और प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर रह चुके चुन्नी गोस्वामी का निधन हो गया।
  • गोस्वामी ने भारत के लिए बतौर फुटबॉलर वर्ष 1956 से 1964 तक 50 मैच खेले।
  • वह वर्ष 1962 में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान थे और उन्हीं की कप्तानी में वर्ष 1964 के एफसी एशिया कप में भारत उपविजेता रहा।
  • क्रिकेटर के तौर पर उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में बंगाल का प्रतिनिधित्व किया।
  • सत्र 1971-72 में उनकी कप्तानी में बंगाल रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुंबई से पराजित होकर उपविजेता रहा।
  • वह मोहन बागान क्लब से भी जुड़े हुए थे।
  • चुन्नी गोस्वामी को वर्ष 1963 में अर्जुन अवार्ड और वर्ष 1983 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://aajtak.intoday.in/sports/story/legendary-footballer-chuni-goswami-no-more-tspo-1-1186162.html
https://en.wikipedia.org/wiki/Chuni_Goswami