चीनी वैज्ञानिकों ने बनाया एकल गुणसूत्र वाला खमीर

प्रश्न-हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने एकल गुणसूत्र वाले खमीर या यीस्ट के निर्माण का दावा किया है?
(a) चीन
(b) जापान
(c) दक्षिण कोरिया
(d) भारत
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में चीन के आण्विक विज्ञानियों (Molecular Biologists) ने एकल-गुणसूत्र वाले खमीर के निर्माण का दावा किया है।
  • ये वैज्ञानिक चीन के मॉलिक्यूलर प्लांट विज्ञान (Molecular Plant Science) के एक उत्कृष्ट संस्थान से संबंधित है।
  • इस खोज को शोध पत्रिका ‘नेचर’ (Nature) 2 अगस्त, 2018 को प्रकाशित किया गया है।
  • गौरतलब है कि चीनी वैज्ञानिकों ने अपने सभी आनुवंशिक पदार्थों को केवल एक गुणसूत्र में संयोजित करने में सफल हो सके है जो गुणसूत्र के अधिकांश कार्यों में कोई अवरोध नहीं डालते हैं।
  • वैज्ञानिकों ने एकल-गुणसूत्र वाले खमीर बनाने के लिए CRISPR-Cas9 जीनोम के दो गुणसूत्र को परस्पर जोड़ा और प्राप्त उत्पाद को दूसरे गुणसूत्र में शामिल कर लिया तथा इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखा जब तक केवल एकल गुणसूत्र वाला खमीर न मिल जाए।
  • इस खोज से उम्र बढ़ने के साथ मनुष्यों में होने वाली अक्षमताओं व बीमारियों के निदान में सहायता मिल सकेगी तथा भविष्य में नई मानव निर्मित प्रजातियों के विकास तथा अनुसंधान के लिए सहूलियत रहेगी।

संबंधित लिंक…
https://www.nasaspaceflight.com/2018/08/long-march-3b-launches-with-latest-chinese-gps-satellites/
https://spacenews.com/china-just-set-new-national-launch-record-while-putting-up-two-more-beidou-navigation-satellites/