चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार‚ 2021

प्रश्न-4अक्टूबर‚ 2021 को चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष यह पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
(ii) उन्हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज के लिए दिया जाएगा।
(iii) इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जूलियस और आर्डेम पटापाउटियन हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (ii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर‚ 2021 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल सभा (The Nobel Assembly at Karolinska) द्वारा वर्ष 2021 के चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in physiology or Medicine), 2021 की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
  • ये दो वैज्ञानिक हैं-
  1. डेविड जूलियस (David Julius)
  2. अर्डेम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian)
  • उन्हें यह पुरस्कार तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स (receptors) की खोज के लिए दिया जाएगा।
  • उनकी खोजों ने गर्मी‚ ठंड‚ और यांत्रिक बल को करने के लिए आणविक आधार की व्याख्या करके प्रकृति के रहस्यों में से एक को खोल दिया हैं; जो हमारे आंतरिक और बाहरी वातावरण को महसूस व्याख्या और बातचीत करने की हमारी क्षमता के लिए मौलिक हैं।
  • गौरतलब है कि वर्ष 1901-2021 तक कुल 224 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को मेडिसन में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • जिसमें 12 महिलाएं भी हैं।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक फ्रेडरिक जी. बैंटिंग हैं‚ जिन्हें 32 वर्ष की आयु में इंसुलिन की खोज के वर्ष 1923 में यह पुरस्कार दिया गया था।
  • इस पुरस्कार से सम्मानित सबसे अधिक उम्र के वैज्ञानिक पेटन रौस (Peyton Rous) है‚ जिन्हें वर्ष 1966 में ट्यूमर उत्प्रेरण वायरस की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंत लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/medicine/2021/press-release/